Public App Logo
Profile Picture

LATEHAR POLICE

@lateharpolice
6784Followers
21Following
नगर पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर सदर थाना क्षेत्र के करकट में SST की सघन वाहन जाँच।₹40,20,000 बरामद।स्रोत की जाँच जारी।
30.12.25 को तुबेद कोल माइन्स के पास हुई फायरिंग मामले का खुलासा। लातेहार पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के 2 अपराधियों को दबोचा।
आज दिनांक 18.01.26 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA),लातेहार द्वारा POCSO और किशोर न्याय (जुवेनाइल जस्टिस) अधिनियम पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया।
लातेहार पुलिस की 2025 की मुख्य उपलब्धियों का सारांश-
वर्ष 2025 में लातेहार पुलिस ने संगठित अपराध और उग्रवाद के खिलाफ कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। लातेहार पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार गौरव के नेतृत्व में इस वर्ष के प्रमुख अभियान और उपलब्धियां
अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध जारी कार्यवाई के तहत हेरहंज थाना अंतर्गत ग्राम पंडारम और मारी के बीच वन क्षेत्र वाले भूमी में लगे करीब 03 एकड़ अफीम के खेती को ट्रैक्टर के मदद से विनष्टीकरण किया गया।
दि0 23.12.25 को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध जारी विनिष्टीकरण कार्यवाही के तहत बरियातू थाना अंतर्गत बालूभांग पंचायत के पूर्णाडीह एवं गुरुवे गांव में करीब 12 एकड़ वन भूमि में लगे अवैध पोस्ता/अफीम के पौधे को ट्रैक्टर के द्वारा विनष्ट किया गया
पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार गठित SIT के द्वारा मगध कोलियरी, फुलबसिया साइडिंग एवं टोरी कोल साइडिंग में हुई आगजनी एवं गोलीबारी की घटना में शामिल राहुल दुबे गिरोह के 6 गुर्गे मोटरसाइकिल, 01 पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार l
आज दिनांक 15.07.25 को JJMP उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर लवलेश गांझु उर्फ लवकेश IG पलामू प्रमंडल श्री सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक लातेहार, समादेष्टा CRPF 11Bn एवं समादेष्टा SSB-32 Bn के समक्ष किया आत्मसमर्पण l
पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली सुचना के आधार पर SDPO लातेहार के नेतृत्व मे टीम गठित कर 06 अपराधी को घटना मे प्रयोग देशी पिस्टल 02, जिन्दा गोली 06 पीस, 01 पल्सर मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी एवं 15000 रुपया के साथ गिरफ्तार l
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता l
प्रतिबंधित JJMP उग्रवादी संगठन के एक-एक लाख के 03 इनामी JJMP उग्रवादियों ने पुलिस अधीक्षक लातेहार एवं समादेष्टा CRPF 11Bn लातेहार के समक्ष किया आत्मसमर्पण l
लातेहार थाना क्षेत्र के औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल पे नाइट गार्ड बालगोविंद साहू के हत्या का हुआ खुलासा l हत्या में प्रयोग टांगी एवं 03 देशी बंदूक के साथ हत्या में शामिल 05 अपराध कर्मी गिरफ्तार l
पुलिस अधीक्षक, लातेहार के गुप्त सूचना के आधार पर SDPO बरवाडीह के नेतृत्व में मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम डोंकी से PLFI उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य कैला यादव उर्फ संदीप जी 01 देशी कट्टा एव 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार l
चंदवा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली सूचना के आधार पर SDPO लातेहार के नेतृत्व में टीम गठित कर राहुल सिंह गिरोह के 04 अपराधियों को 02 देशी लोडेड पिस्तौल,जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार l
लातेहार थाना क्षेत्र के बरियातू खालसा में सलीमा तिग्गा नाम की महिला का हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से घर में गद्दा एवं कंबल मे लपेट कर आग लगाने में संलिप्त दोनों अप्राथमिक अभियुक्त 1.धनंजय उर्फ छोटू शुक्ला, 2. निशाल ठाकुर गिरफ्तार l
पुलिस अधीक्षक लातेहार जिला के सभी मतदाताओं से अपील है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर अपने मतदान का प्रयोग करें l
शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु लातेहार पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर चेक नाका लगाया गया है इसी क्रम में लातेहार जिले के SST चेकिंग प्वाइंट चंदवा ब्लॉक में वाहन चेकिंग के दौरान राजा साहेब बस से 24 बोतल अवैध शराब बरामद 02 गिरफ्तार l
पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना पर SDPO बालूमाथ के नेतृत्व में बरियातू थाना क्षेत्र के ग्राम- बरियातू के सनोज प्रसाद एवं नरेश प्रसाद के घर से 64.810 kg गांजा एवं 4950 अदद गांजा भरकर पीने हेतु प्रयोग में लाये जाने वाला रोल बरामद l
पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली सूचना के आधार पर SDPO बालूमाथ के नेतृत्व में बरियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग गांव में छापेमारी कर 1.090 kg अफीम एवं 3.30 kg पोस्ता दाना बरामद, तस्कर महेन्द्र गंझू गिरफ्तार l
पुलिस अधीक्षक लातेहार को प्राप्त सूचना के आधार पर SDPO बरवाडीह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर 01 लाख का इनामी गुलशन उर्फ फूलचंद उरांव मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार l
पुलिस अधीक्षक लातेहार को प्राप्त सूचना के आधार पर PLFI उग्रवादी संगठन के राकेश जी उर्फ रामविजय लोहारा समेत तीन PLFI उग्रवादी को हाथ से लिखे हुए पर्चा के साथ गिरफ्तार l
लातेहार से मनिका जाने वाले NH पर तेज बारिश के चलते होटवाग पुल के पास जल जमाव हो जाने के कारण आवागमन को रोका गया है लातेहार से डालटेनगंज जाने वाले यात्री किसी दूसरे रास्ता का उपयोग करें l
महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रेंगाई गांव में रोमानुस केर्केटा के घर के अंगने मे अज्ञात अपराधी के द्वारा केन बम रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए CRPF के बम निरोधक दस्ता की मदद से केन बम को diffuse किया l
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम लातेहार पुलिस l
लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता l 
लातेहार जिला के छिपादोहर थाना क्षेत्र अन्तर्गत लाभर से केड जाने वाले मार्ग पर हथियार का भय दिखा कर लूटपाट एवं छिनताई करने वाले गिरोह के 02 अपराधियों को देशी पिस्टल 01 एवं देशी बंदूक -03 के साथ गिरफ्तार l
आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष कराने हेतु लगातार की जा रही छापामारी एवं अभियान में लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,(RCM)छोटू खरवार का दाहिना हाथ 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर नेशनल भुईंया उर्फ जिनियस गिरफ्तार।