Public App Logo
Profile Picture

Neeraj kumar mla

@neerajkumar.mla
4286Followers
2Following
कल सुबह 10 बजे डुम्मर पुल पर बिहार के होने वाले मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी आपके बीच होंगे। उन्हें अपना स्नेह, प्यार व समर्थन देने अवश्य आएँ।
मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं मा. उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में चल रही सरकार में किसी को डरने की जरुरत नही समाज में भय का माहौल पैदा कर सरकार को बदनाम करने वाले बैड एलिमेंट्स जल्द ही कानूनी रूप से निपटा दिए जाएगें
नकल के लिए भी अक्ल की जरूरत पड़ती है, मोटा भाई। वेरी बैड!
भाजपा के लोग सपनों के सौगादर है, आठ साल पहले ये सपने बेचने ही आये थे लेकिन सीमांचल की जनता ने इनकी असलियत को जान लिया था और इनके जुमले और झांसे में नही आयी। 2014 के लोकसभा चुनावों में सीमांचल में भाजपा का खाता तक नहीं खुला।
आज की प्रेस वार्ता के कुछ अंश!
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी जी के नेतृत्व में बनी सरकार की गरीबों के लिए संवेदनशील है और ऐसे किसी भी भ्रष्ट अधिकारी या जिम्मेवार व्यक्ति को जो गरीबों के अधिकारों को लूट रहे हैं, वो जेल जाएंगे
भाजपा को पहले महंगाई डायन लगती थी।
लेकिन अब पूज्यनीय लग रही है।
लड़ रहे हैं, जीत रहे हैं!
लड़ते रहेगें जीतते रहेगें!
भ्रष्टाचार है फ़ुल, बह रहे हैं पुल।
बरारी विधानसभा के तीनों प्रखण्ड में सत्ता पोषित अपराधियों द्वारा लगातार आम आदमी को निशाना बनाया जा रहा है!
तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है
मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है!
समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़ी कपड़ा धोने वाली महिला मुन्नी देवी को सदन में भेजने का साहस सिर्फ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू जी में है, हिन्दुस्तान के किसी अन्य नेता व पार्टी के बस की बात नहीं।
आज बरारी विधान सभा क्षेत्र के कुरसेला प्रखण्ड में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी के 75 वें जन्मदिन पर गरीबों के बीच केक काटा और भोज का आयोजन किया।
तुम स्याहियों से झूठ लिखोगे हमें मालूम है
हो हमारे खून से ही हो सही, सच जरूर लिखा जाएगा

मैं अपनी हड्डियों पर लिखकर रखूगां ये वारदात सारे
सब याद रखा जाएगा सबकुछ याद रखा जाएगा।
बरारी के राजद कार्यकर्ता नारायण मंडल जी की बीते दिनों अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर दी!आज उनके परिवार से मिला और सान्तवना प्रकट किया.जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे अन्यथा पार्टी उनके खून को पानीं में बहने नहीं देगी।
बीते दिनों कटिहार में एक निजी मोटरसाइकिल कंपनी के कैशियर रजत सिंह की लूट के दौरान विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पार्टी द्वारा आयोजित कैंडल मार्च में भाग लेकर शांतिपूर्ण आक्रोश प्रदर्शन किया।
विगत दिनों कुरसेला में एक व्यक्ती की डूबकर मौत हो गई आज उनके शोकसंतप्त परिवार से मिलने पहुंचा और सान्तवना प्रकट किया। अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को अविलंब समुचित मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया।
आंधियों को जिद है जहाँ बिजलियाँ गिराने की, मुझे भी जिद है वहीं आशियां बसाने की।🙏
मेरे लिए विधायक बन जाना कभी गर्व करने का विषय नहीं रहा। 

बल्कि पद पर रहकर मैंने जो काम किए क्षेत्रवासियों के चेहरे पर उन कार्यों को लेकर खुशी का भाव देखकर गर्व की अनुभूती होती है।
कुरसेला निवासी चमक लाल शाह की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चमक लाल शाह की हत्या मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नही की है।आरक्षी अधीक्षक कटिहार से दूरभाष पर बात कर अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी व न्यायिक जांच का आग्रह किया।
विगत दिनों कुरसेला हाट में चमक लाल शाह की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, इसके उपरांत मृतक के परिजनों से उनके घर जाकर मिला एवं यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की। 

पूरे बिहार में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है।
कुरसेला स्टेशन पर ओवरब्रिज न होने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ट्रेन के आने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाती है, कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। सरकार जल्द से जल्द कुरसेला स्टेशन पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराए।
कुरसेला स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों के ऐप्रोच को रेलवे द्वारा काटा जा रहा व बिना वैकल्पिक मार्ग के रेलवे ने इन सड़कों पर परिचालन बंद करा दिया। आज DRM सोनपुर से त्वरित परिचालन शुरु कराने के लिए आग्रह किया।
पूरे बिहार में बदलाव की बयार चल रही है।
मनिहारी जहाज हादसे के दोषियों पर कारवाई के बाजाय लीपापोती कर मामले को दबाने में लगी है सरकार।