कोटद्वार शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में सत्याग्रह भी किया। कहा कि यदि जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।