फर्रुखाबाद थाना राजेपुर के गांव जिठौली में सोमवार की रात लगभग 8 बजे एक व्यक्ति बाढ़ की चपेट में आ गया। 45 वर्षीय मदन सिंह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गांव जिठौली के पास करीब 3 फीट ऊंची बाढ़ की धार में वह बह गया। मदन सिंह के डूबे घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से मदन सिंह की चप्पल और साइकिल बरामद हुई।