बांका अंचल कार्यालय में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बांका अंचल के राजस्व कर्मचारी रूपेश कुमार एवं बांका थाना के एसआई ब्रजेश कुमार ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान दोनों पक्षों के समक्ष कर मामले का निष्पादन किया गया जबकि चार नया मामला दर्ज भी किया गया।