झांसी में शनिवार को सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत पर चारा काटने गई थी, तभी उसे सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन महिला को झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पूरा मामला कटेरा कस्बे का है। महिला का नाम शर्मन देवी था। उसका पति खेती-किसानी करता है। वह कटेरा कस्बे की रहने वाली थी।