मोहगांव में कांग्रेस ने खाद की किल्लत के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने में असफल है। शुक्रवार को तीन बजे से आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व जनपद उपाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इकबाल खान और अन्य नेताओं ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।