रायसेन जिला अस्पताल में आधार केंद्र संचालक का विवाद गरमा रहा है। सोमवार को केंद्र से लैपटॉप ले जाने वाले युवक धर्मेद्र कुशवाहा ने अपने पक्ष रखते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि उसने आधार केंद्र संचालक के लिए वर्षा कुशवाहा को मशीनें किराए पर दी थीं। लेकिन उन्होंने ना तो मशीनों का किराया दिया और ना ही वापस कीं।