मृतक का अशोक सेन ललितपुर के तालबेहट थाना क्षेत्र के करीला खांदी गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि मेरे भाई अशोक सेन लेबर ठेकेदार थे। अभी उनका आगरा में काम चल रहा था। 4 दिन पहले ही वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए घर पर आए थे। रविवार को वो आगरा जा रहे थे। खजराहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।