जयपुर के चित्रकूट में शुक्रवार को हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच फायरिंग व मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया हैं। शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना ने देर रात वीडियो बनाकर कहा कि दोनों के बीच जो हुआ वह गलतफहमी और मनमुटाव के कारण हुआ।