शुक्रवार की सुबह 11:00 की लगभग सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सिविल लाइन वार्ड का नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव ने औचक निरीक्षण किया है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने उक्त वार्ड की साफ सफाई तथा नगर पालिका द्वारा यहां पर करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।