लोहरदगा जिले के दो पुलिस अधिकारियों को झारखंड पुलिस में डीएसपी के पद पर प्रमोशन मिला है। सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन बक्सिडीपा में बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों अधिकारियों के कंधे पर डीएसपी का चमचमाता स्टार लगाया गया।