भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को दोपहर 3 बजे सेवानिवृत्त शिक्षकों का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि गुरूजन हमारे मार्गदर्शक हैं, सदैव सम्मानीय है।