बागपत में छपरौली थाना क्षेत्र के जागौस गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे यमुना नदी में 20 वर्षीय छात्र का शव अटका मिला। जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। मृतक छात्र की शिनाख्त संभालका निवासी हिमांशु पुत्र जय भगवान के रूप में हुई। जो एक सप्ताह पूर्व लापता हुआ था। वह आयुर्वैदिक कॉलेज यमुनानगर में पढ़ाई कर रहा था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।