बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में आज शुक्रवार को दोपहर साढ़े 3 बजे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया, जिससे महिला की घटना स्थल में ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी की ट्रक के टक्कर के बाद महिला का शरीर कई टुकड़ो में बंट गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम संगीता कश्यप है जो खंडियापाल निवासी बताई जा रही है।