शनिवार दोपहर 1 बजे करीब कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शंकर आश्रम तिराहे से चंद्राचार्य चौक तक पैदल मार्च कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत से वोट चोरी करने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेसियों ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या कर सरकारें बनाने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।