जिले के आयुष तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पन्ना का नाम रोशन किया है। भारतीय विश्वविद्यालयीन संघ द्वारा आयोजित 38वें विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव 2025 में रंगमंच की स्किट विधा में रजत पदक जीतने पर कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार 29 सितंबर को शाम 7 बजे कलेक्टर कक्ष में आयुष का सम्मान किया।