कटौला में चार लोगों के घर के पीछे भूस्खलन से मकान खतरे की जद में आ गए है। जिस कारण लोग घर और दुकानें छोड़कर अन्य जगह शिफ्ट हो गए है। वही इस भूस्खलन के कारण कटौला बाजार में व्यापार कर रहे करीब आधा दर्जन व्यापारियों ने भी अपना सामान निकालकर दुकानें खाली की है। उप तहसील कटौला के नायब तहसीलदार मोहन सिंह ने बताया कि कटौला में घर के पीछे भूस्खलन हुआ है।