हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है। थाना टप्पल क्षेत्र के आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। यमुना के उफान के कारण प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।