Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 26, 2025
मानगो थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई 8 स्प्लेंडर प्लस बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो, बिष्टुपुर, जवाहरनगर और सरायकेला के निवासी शामिल हैं, जिनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है।