चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्वनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर शनिवार शाम 6 बजे भाजपा की सेवा पखवाड़ा जिला कार्यशाला आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, विधायक हरलाल सहारण मौजूद रहे।