भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के साथ अनर्गल व्यवहार करना कांग्रेस की कार्यपद्धति का हिस्सा है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए पूछा कि "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" कहने वाली अब कहां हैं। सारंग ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|