बुधवार को दोपहर एक बजे नहर विभाग के लालपुर बैराज जेई जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राम नगर बैराज से 26900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कोसी नदी का जल स्तर बढ़ा है। लेकिन अभी खतरे के निशान से पानी नीचे है। प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियां बनाई गई है। जो कि 24 घंटे अलर्ट है।