बिजनौर में आज रविवार को एसपी के आदेश पर सुबह 10:00 बजे पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों को बाद में मान्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।