पैगंबर इस्लाम हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन पर बांका में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे शहर में विभिन्न मोहल्ला से जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस में अल्लाह हू अकबर व सरकार की आमद मरहबा के नारों की गूंज उठी पर्व को लेकर शहर की मस्जिदों में विशेष सजावट की गई।