लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में जज के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेईई मेंस की परीक्षा में फेल होने के बाद उसने यह कदम उठाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने मूल जनपद लेकर चले गए।