चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव से दो आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर ढाई बजे न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 484/25 के दो आरोपी सुनील चंद्र सिंह व संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर नरसंडा गांव में जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप है।