जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की अध्यक्षता में नेहरू जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि गोष्ठी में वक्ताओं ने नेहरू के योगदान को याद किया, जैसे कलकारखानों, आईआईटी, रेलमार्ग, आदि की जानकारी दी गई।