अंचल कार्यालय बांका में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ प्रियंका कुमारी एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान जनता दरबार में 6 मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष किया गया, जबकि जनता दरबार में 6 नया मामला भी दर्ज किया गया।