झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर राज्य में साफ दिख रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान लगातार दो दिन बारिश हुई और शुक्रवार को भी सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। तेज बारिश से नदियां उफान पर हैं। गढ़वा जिले के केतार प्रखंड के बांसडीह गांव में पंडा नदी का पानी पुल के ऊपर से बहा, वहीं मुकुंदपुर में बाढ़ से करीब 20 बीघा धान की फसल डूब गई