गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा में कुएं में दम घुटने से चार लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। कुएं में एक के बाद एक करके चार लोग उतर गए और उनकी मौत हो गई है। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने भी उनकी मौत की पुष्टि कर दी,बता दे कि शेख बशीर,शेख असलम, शेख अल्ताफ और मुन्ना कुशवाहा की मौत हुई है। वही कुएं में जहरीली गैस की आशंका जताई जा रही है।