बिनैका चौक में 11 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जहां धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल विंध्याचलय धाम के कलाकार प्रतिदिन शाम को प्रस्तुति दे रहे हैं। मंगलवार को 7.30 से 10.30 बजे तक प्रस्तुति दी गई। जिसमें भगवान श्रीराम जी की महिमा का मंचन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित हुए और कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।