राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी आज अल्प प्रवास पर चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विशेष बैठक की। साथ ही आगामी 21 मई को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।