रघुनाथपुर पुलिस एक हत्यारोपी व एक शराबी को गिरफ्तार कर शनिवार 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि श्रीमती देवी हत्याकांड के आरोपी जगदेव महतो को गिरफ्तार किया गया। वही एक शराब के नशे में नीरज सहनी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच की गई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। तब प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा।