जिला बलौदा बाजार में राष्ट्रीय आम महोत्सव 6 से 8 जून तक बलौदाबाजार, 2 जून 2025 आज दिन सोमवार दोपहर2:00 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं संचालनालय उद्यानिकी के संयुक्त तत्वाधान में 6 से 8 जून तक राष्ट्रीय आम महोत्सव वर्ष 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश एवं प्रदेश के विभिन्न आम किस्मों की प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।