बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में मंगलवार को एक युवक ने मुंह दबाकर युवती की हत्या कर दी। युवक ने खुद कंट्रोल रूम को फोन कर हत्या की सूचना दी व अपने हाथ की नशे भी ब्लेड से काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची तालेड़ा थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर तालेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया युवक को कोटा रैफर किया है।