BJP के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने शुक्रवार शाम करीब 5:15 बताया कि तिरंगा यात्रा के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह यात्रा 17 मई को सुबह 8 बजे दिगम्बर जैन इण्टर कॉलेज के विहर्ष सभागार के पास मैदान से शुरू होकर पी एन शर्मा पार्क जाएगी।