बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार कर गया है। वहीं खतरे के लेबल से नीचे है। जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर ब्योरा जारी किया। शाम लगभग 6:10 बजे जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार गंगा नदी का जल स्तर 59.79 मी० है, जो कि चेतावनी स्तर से उपर एवं खतरा के लेवल से नीचे है। बक्सर जिले में मुख्य रूप से 5 अंचल बाढ़ प्रभावित है।