श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रजयात्रा मेले के आयोजन पर शनिवार सांय जलमहलों में फव्वारों से निकली रंगीन छटाओं ने लोगों का मन मोह लिया। नगर परिषद की ओर से आयोजित जवाहर प्रदर्शनी एंव ब्रज यात्रा मेले के तीसरे दिन शनिवार को विश्व प्रसिद्ध जलमहलों के फव्वारों से निकली रंगीन जलधाराओं ने इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी।