नेवई थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। रविवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति एकल दुबे (28) ने अपनी पत्नी दीक्षा दूबे (20) का गला दबाकर हत्या की। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंच गया,पुलिस ने आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। दोनों की शादी जुलाई 2024 में हुई थी। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था।