विकास भवन सभागार मंगलवार शाम 5.30 बजे “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047“ अभियान के तहत प्रबुद्धजनों ने अधिकारियों, किसानों, समूह की महिलाओं, उद्यमियों संग संवाद किया। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन सहित 12 सेक्टरों पर चर्चा हुई। नागरिकों से क्यूआर कोड व पोर्टल पर सुझाव मांगे गए। जिलाधिकारी ने हर नागरिक की भागीदारी पर बल दिया।