पिड़ावा थाना क्षेत्र के धरोनिया चौकी के पास 45 ग्राम अवैध गांजे के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारुति वैन सवार भेरूलाल व नंदकिशोर के कब्जे से पुलिस ने 45 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मारुति वैन को जप्त किया है।दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।