पशु अधिकारों के हनन के विरूद्ध मांगो को लेकर हील स्वंय सेवी संस्था के तत्वावधान में पशु प्रेमी पशु न्याय सत्याग्रह कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट मार्ग में चल रहे सत्याग्रह के दौरान शुक्रवार को 2 बजे महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। बताया गया कि अनिश्चितकालीन (24 घंटे) पशु न्याय सत्याग्रह के माध्यम से पशुओं की सुरक्षा की मांग रखी जा रही है।