अजगरी मठ दुर्गा पूजा समिति द्वारा मंगलवार 4 बजे वर्ग 3 से वर्ग 10 के बच्चो के बीच प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चो को खेल खेल में पढ़ने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मुखियापति दीपक सिंह ने कहा बच्चो के बीच शिक्षा के लिए जागृत करना आवश्यक है। इसमें कुल 100 बच्चे शामिल हुए,जिन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरष्कृत किया गया।