कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज जिला मुख्यालय पर शासन द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान कलेक्टर श्रोत्रिय ने बताया कि आदि कर्मयोगी, विकसित भारत के लिए एक आंदोलन है, जो सेवा, समर्पण और संकल्प से प्रेरित है, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन और अंतिम छोर तक सेवा पहुंचे।