रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में शादी की खुशियों के माहौल के बीच एक परिवार मे मातम पसर गया। दरअसल छोटे भाई की बारात ले जाने की तैयारियां चल रही थी। ऐसे मे बड़ा भाई तैयारियो के बीच करंट की चपेट मे आ गया। जिसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉ. नें जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।