Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 26, 2025
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में 17 सितंबर की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। शुक्रवार को 3:30 मिली जानकारी से पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी बादल समासी (21) और एक नाबालिग को गुरुवार रात छापामारी कर गिरफ्तार किया। छापामारी के दौरान एक देशी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने गोलीकांड में संलिप्तता स्वीकार की।