सोनीपत के आर्यनगर में एक 15 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान वंश के रूप में हुई है, जो शहर के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। वंश के परिजनों ने स्कूल की एक शिक्षिका पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि शिक्षिका की पिटाई से आहत होकर वंश ने आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।