सदर थाना क्षेत्र के रेलवे घुमटी के निकट एक फैक्ट्री में परिवार के साथ रहने वाली मध्य प्रदेश निवासी 14 वर्षीया नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतका को बांगड़ अस्पताल लाया गया जहां इसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने किशोरी का पीएम करवा कर शव परिजनों को दिया है ।