राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आरएमके खेल मैदान में रविवार की सुबह 9 बजे साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली मे सैकड़ो के तादाद मे खिलाड़ियों, छात्र, छात्राओं एवं शहर के गणमान्य लोगो ने भाग लिया। साइकिल रैली को जिला खेल पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर एवं खेल दिवस का कैप पहनाकर रवाना किया।